खड्डा क्षेत्र:: वैगनार और पल्सर की भिड़ंत, पल्सर चालक घायल।

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा अहिरौली नौका टोला से पल्सर बाइक पर सवार नौतार का एक पुरूष जिसका नाम महेंद्र साहनी s/o  रामुसाहनी अहिरौली नौका टोला से खड्डा की तरफ आ रहा था। वही वैगनार UP57 AE 4005 नम्बर प्लेट की गाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गयी।
पल्सर बाइक पर सवार महेंद्र साहनी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुर्कहा हॉस्पिटल में लाया गया। हालात गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खड्डा पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


Comments