देश में लॉकडाउन 2 हफ़्तों के लिए बढ़ाया गया, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश।

गृह मंत्रालय ने आपदा प्रतिबंधन अधिनियम 2005 के तहत देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ़्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है, यानी लॉकडाउन अब 17 मई तक जारी रहेगा| इस दौरान विमान और रेलवे सेवा बंद रहेगी| हालाँकि ग्रीन जोन में गृह मंत्रालय ने कुछ छूट दी है| औऱ स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 130 जिले रेड जोन में है| ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं, वहीं ग्रीन जोन में 319 जिले हैं|


Comments